राज्य आंदोलनकारी स्व. नंदन सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी व समाज सेवी नंदन सिंह सिंह रावत का दिल्ली में कोरोना के कारण निधन हो गया था। रामनगर में आज राज्य आंदोलनकारियों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लखनपुर शहीद पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने नंदन सिंह रावत को राज्य निर्माण का कर्मठ सिपाही बताते हुए कहा कि उन्होंने राज्य निर्माण के बाद भी लगातार राज्य के सरोकारों के लिए संघर्ष किया। कोरोना संकट के दौरान भी उन्होंने दिल्ली सहित महानगरों में रह रहे प्रदेश के लोगों को उनके गांव तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं की, इसी दौरान नंदन सिंह रावत कोरोना से संक्रमित हो गए, जिसके कारण उनका निधन हो गया। राज्य आंदोलनकारियों ने  नंदन सिंह रावत के निधन होने को राज्य के लिए एक बहुत बड़ी क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में अनिल अग्रवाल खुलासा, प्रभात ध्यानी, रईस अहमद, हाफिज सईद अहमद, फजल खान, नवीन नैनवाल, योगेश सती, इंद्र सिंह मनराल, चंद्रशेखर जोशी, नवीन नैथानी आदि उपस्थित थे।