मार्च से बन्द पड़े रोप वे का संचालन 15 दिनों के बाद होगा फिर शुरू

सरोवर नगरी नैनीताल एशिया की सबसे ऊँचाई में 1984 से संचालित रोप-वे यानी रज्जु मार्ग पर चलने वाली केबिल कार का संचालय 17 मार्च से बंद है। रोपवे संचालक कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि रोप वे के मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सिविल आदि कार्यों की मरम्मत तथा आधुनिकीकरण के कार्य समय पर पूरा नही हो सका। अब इस कारण रोपवे का संचालन 17 मार्च से कार्य पूर्ण होने तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया 15 दिनों में ऑटोमेशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद रोपवे को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि देश में जबसे लॉक डाउन लगा है तबसे नैनीताल में भी अधिकतर सार्वजनिक स्थानों को पर्यटकों के लिए निषिद्ध किया गया था जो अब धीरे धीरे खुल रहे है जहां नैनीताल में पर्यटन सीजन मार्च माह के बाद से शुरू हो जाता है और सीजन शुरू होने से पहले पर्यटकों को लुभाने सैर करवाने के लिए नौकाएं हो या रोपवे सभी की अच्छे से मरम्मअत कर ली जाती है लेकिन लॉक डाउन लगने की वजह से मरम्मअत आदि का कार्य नही हो पाया जिसे अब दुरुस्त किया जा रहा है ।