नैनीताल : विवेकानंद की कुमाऊँ गढ़वाल यात्रा पर आधारित लघु फ़िल्म का किया गया विमोचन

कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के सभागार में स्वामी विवेकानंद की कुमाऊँ गढ़वाल यात्रा पर आधारित लघु फ़िल्म का विमोचन किया गया। कुलपति एन के जोशी ने बताया कुमाऊँ और गढ़वाल यूनिवर्सिटी के सांझा प्रयासों से बनायी गई स्वामी विवेकानंद पर बनी डाक्यूमेंट्री के प्रचार प्रसार से देश के लोगो और छात्र छात्राओं को उत्तराखंड के साथ स्वामी विवेकानंद का क्या संबंध रहा है साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को जानने का मौका मिलने और स्वामी विवेकानंद के कुमाऊँ गढ़वाल में प्रवास दौरान दिए गए योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त मिल सकेगी तो वही दूसरी ओर इस डाक्यूमेंट्री के प्रचार प्रासार से उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे इन स्थानों को पर्यटक हब के रूप में जोड़ा जा सकता है।