नैनीताल: बजट को लेकर सरकार की अनदेखी से नाराज़ पालिकाध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन के बाद अब शुरू की भूख हड़ताल शासन प्रशासन ने मूंदी आंखे

नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरपालिका प्रांगण में 1 सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया। लेकिन शासन प्रशासन का कोई नुमाइंदा पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी से मिलने नही पहुँचा। मजबूरन होकर उन्हे आज से बजट की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पालिका के सभी पार्षदों का उन्हें समर्थन मिल रहा है। बता दे पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन-ग्रेच्युटी और अन्य भुगतानों की करीब साढ़े नौ करोड़ की बकायदारी पालिका पर हो चुकी है। इसके अलावा बीते छह माह में भी कोरोना की वजह से पालिका को करीब 4 करोड़ का नुकसान हो चुका है। कई बार शासन से बजट की मांग कर चुके हैं। लेकिन शासन से कोई बजट प्राप्त नहीं हुआ।