नैनीताल: पालिकाध्यक्ष के धरने के बाद अब पालिका कर्मचारियों ने भी खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

पालिकाध्यक्ष के धरने के बाद अब समस्त नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। 3 माह से वेतन न मिलने से नगरपालिका कर्मचारियों ने आज नगरपालिका परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आज से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर उतर आए है। कर्मचारियों ने सरकार पर सरोवरनगरी नैनीताल के पालिका कर्मचारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा नगर उन्हें 3 माह से वेतन नही दिया गया है जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द ही यदि कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नही किया गया तो समस्त नगर पालिका कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।