नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष ने खत्म किया आमरण अनशन , डीएम द्वारा दिया गया मांगे पूरी करने का आश्वासन

सरकार से नाराज़ नैनीताल नगरपालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी ने आखिर आज जिलाधिकारी सविन बंसल के आश्वासन के बाद छटे दिन अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि सरकार से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने से नाराज़ नैनीताल के प्रथम नागरिक सचिन नेगी के साथ सभी सभासद नगर पालिका परिषद के नीचे एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए थे,लेकिन प्रशासन द्वारा उनके धरने की कोई सुध नही लेने पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी, शनिवार को उनकी भूख हड़ताल को 6 दिन पूरे हो गए,उनके इस संघर्ष में  सभी सभासदों के साथ दूसरी पालिकाओं के पालिकाध्यक्ष, कर्मचारियों,छात्रसंघ,व्यपार मंडल,निकाय कर्मचारी,भवाली व्यपार मंडल आदि का जबरदस्त समर्थन मिला।



26 सितंबर की देर शाम जिलाधिकारी सविन बंसल ने पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को मिलकर आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर उनकी मांगे पूरी हो जाएंगी,जिसके बाद सचिन नेगी ने एसडीएम विनोद कुमार के हाथों जूस पीकर भूख हड़ताल को समाप्त किया।

भूख हड़ताल को समाप्त करने बाद पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि अगर एक माह के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह दुबारा से आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।