नानकमत्ता पुलिस ने बेचने जा रही स्मैक समेत दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बेचने के लिए लाई जाई जा रही 6 ग्राम स्मैक के साथ, दो स्मैक तस्करों को उनकी मोटरसाइकिलो के साथ गिरफ्तार कर किया। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने  बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने 6 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करो को बेचने में प्रयुक्त की गई उनकी मोटरसाइकिल समेत धर दबोचा। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना नाम पूरन सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी   सिसई खेड़ा नानकमत्ता, सोनू सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी हजारा पीलीभीत उत्तर प्रदेश बताया। उन्होंने बताया कि काफी समय से यह लोग स्मैक को  दरऊ किच्छा से नानकमत्ता बेचने के लिए लाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक अवनीश कुमार ,रोहित कुमार ,रविंद्र बर्मन, प्रकाश आर्य आदि थे।