गोरी तेरी आंखे कहें

"आंखे भी होती हैं दिल की जुबां"

"आंख है भरी भरी और तुम मुस्कुराने की बात करते हो"

और आज का सुपर हिट गाना "आंख मारे ओ लड़की आंख मारे"

बाॅलीवुड में न जाने कितने गाने आंखों के ऊपर बने और ज्यादातर सभी गाने हिट भी हुये।आंखे हमारे शरीर के महत्पूर्ण अंगों में से एक है।आज हम आपको आंखो के बारे में कुछ रोचक जानकारी दे रहे हैं पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।


 

हमारी आँखें केवल तीन रंग ही देख पाती है – नीला, हरा और लाल। बाकी सारे रंग इन तीन रंगों को मिलाकर ही बनते हैं। हमारी आँखें 1 करोड़ रंग पहचानने की क्षमता रखती है।

सामान्य तौर पर हमारी आईबॉल का वजन 1 औंस (28.35 ग्राम) होता है।दिमाग का आधे से भी ज्यादा हिस्सा आँखों को कण्ट्रोल करने में ही बिजी रहता है।

आँखों को कण्ट्रोल करने वाली मसल शरीर में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है।

हमारी आँखें 576 मेगापिक्सल की हैं। इन्हें एक जगह फोकस करने के लिए केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है यानि आंखो से बेहतर कोई कैमरा नहीं।

आँखों का रंग मेलेनिन पिगमेंट की मात्रा पर निर्भर करता है।

दिमाग के बाद आँखें ही शरीर का सबसे जटिल भाग है।

आँखें एक मिनट में लगभग 17 बार, एक दिन में 14,280 बार और एक साल में लगभग 52 लाख बार झपकती है।

एक आँख से 150 डिग्री और दोनों आँखों से 180 डिग्री तक देखा जा सकता है।

आँख में मौजूद आईबॉल पानी, जैली और प्रोटीन की बनी होती है और ये 3D इमेज बनाती हैं।

आँखों में पाया जाने वाला श्वेतपटल आँखों को मूवमेंट देता है।

कॉर्निया आँख का वो पारदर्शी हिस्सा होता है जिस पर बाहर का प्रकाश पड़ता है।

आइरिस कॉर्निया के नीचे स्थित होता है और आईबॉल में आने वाले प्रकाश की मात्रा को कण्ट्रोल करता है।

आइरिस के अंदर काले रंग का गोल बिंदु पुपिल पाया जाता है जो लाइट को आईबॉल तक पहुंचाकर नजर को बढ़ाता है।

लेंस भी कॉर्निया की तरह पारदर्शी ऊतक होता है जो पुपिल के पीछे स्थित रहता है।

आईबॉल के अंदर भरा रहने वाला जैली जैसा पदार्थ विट्रियस जैल होता है जो आँख के आकार को बनाये रखता है।

रेटिना आईबॉल के पीछे स्थित ऊतक होता है जिस पर वस्तु का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिम्ब बनता है।हमारी आंखो के बारे में हैं ना कितनी आश्चर्यचकित कर देने वाली ये रोचक तथ्य।