कोरोना को हराने के लिए मास्क पहनना जरूरी है उतना ही जरूरी धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाना : सभासद मनोज जगाती

नैनीताल में अयार पाटा सभासद मनोज जगाती के साथ मिलकर छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को संरक्षित करते हुए नैनीताल से सटे जंगलो को हरा भरा करने के लिए बरसातों से शुरू होते ही पेड़ लगाने शुरू किया और अब तक 3100 पेड़ ये लोग लगा चुके है। मनोज जगाती ने बताते है वे बचपन से नैनीताल में रह रहे हैऔर साहसिक खेल के शौकीन रहे हैं। उन्होंने नैनीताल की पहाड़ियों को हरा भरा देखा लेकिन बदलते दौर में यहां पेड़ो के दोहन से जंगल कम होते चले गए। पिछले एक दशक से उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ जंगलों को फिर से हरा भरा करने का फैसला किया और नया प्रयास शुरू किया उनकी इस मुहिम में लोग जुड़ते चले गए और कारवाँ बढ़ता गया मनोज और उनकी टीम ने नैनीताल के आसपास के जंगलों में बुरांश, पांगर, बांज, शहतूत सहित कई प्रजातियों के पेड़ जंगलो में लगा चुके है। मनोज बताते है  जिस तरह कोरोना को हराने के लिए मास्क पहनना जरूरी है उतना ही जरूरी धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाना है।