कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

रूद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर आज दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील गाबा के नेतृत्व व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मोनू निशाद की अध्यक्षता में गाँधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।
कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा नें उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति, अहिंसा, सत्य व मानवता की जीवंत स्वरूप थे। महात्मा गांधी जी नें अहिंसा के रास्ते पर चलकर विराट आंदोलनों का सूत्रपात किया, जिससे तत्कालीन विश्व महाशक्ति को आखिरकार झुकना पड़ा। महात्मा गांधी जी के जीवन व विचार आज भी प्रासंगिक है।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु नें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उन्हें याद करते हुये कहा कि स्व0 शास्त्री जी नें भी जीवनपर्यन्त सादगी, व जनकल्याण के विचारों को प्रसारित किया।