उत्तराखंड:सुधा पैन्यूल और केवलानंद राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार से हुए सम्मानित सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार 2020 मिलने जा रहा है जिसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दोनों शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार प्राप्त करने वाले प्रधानाचार्य जिएचएसएस पुड़कुनी कपकोट जिला बागेश्वर के डॉ केवलानंद कांडपाल और उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला कालसी देहरादून सुधा पैन्यूल हैं।



मुख्यमंत्री ने दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापको ने देश मे प्रदेश का नाम रौशन किया है मुख्यामंत्री ने दोनों शिक्षकों को प्रेरणादायी बताया और कहा कि देश मे एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुधा पैन्यूल पहली अध्यापिका है ये भी प्रदेश के लिए  गर्व की बात है।बागेश्वर के प्रधानाचार्य डॉ केवलानंद कांडपाल को राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार उनके बालिका शिक्षा में विशेष योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है।

आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की एक सूची जारी की थी जिसमे उत्तराखंड के दो शिक्षकों के नाम भी शामिल थे 47 शिक्षकों की इस सूची में उत्तराखंड के दोनों ही मंडलों में से एक एक शिक्षक को चुना गया है ।