अनुष्का शर्मा के घर जल्द आने वाला है नन्हा विराट कोहली बेबी बंप के साथ अनुष्का संग विराट ने शेयर की फ़ोटो

अनुष्का शर्मा के घर नन्हा विराट जल्द आने वाला है इसकी जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया में अपने एकाउंट्स पर दी है।


टीम इंडिया और रॉयल चैन्जर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फेसबुक ,ट्वीटर और इंस्टाग्राम में एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही है,जिसमें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।फ़ोटो के साथ कैप्शन में विराट कोहली ने लिखा है कि "And then,we were three !Arriving jan 2021"विराट के इस पोस्ट पर उनके करोड़ो फैन्स ने उन्हें बधाई दी है।


 आपको बता दे कि विराट कोहली और अनुष्का की शादी साल 2017 में इटली के मिलान शहर में हुई थी। जहां ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अब तीन साल बाद दोनों को ये बड़ी खुशी मिल रही है।