उत्तराखंड के युवक की क्रिकेट मैच खेलते हुए हार्ट अटैक से हुई मौत! CPR देने के बाद भी नही बची जान
पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामलो में बढ़ोतरी हुई है आए दिन ऐसी खबर सामने आती है जिसमे युवा जिम में एक्सरसाइज करते हुए या स्टेज शो करते हुए अचानक गिर जाते है और फिर उनकी मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला नोएडा से आया है, जहां क्रिकेट मैच में एक खिलाड़ी की रन लेते समय अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई, पहले कोई कुछ समझ नहीं पाया फिर आनन-फानन में दूसरे खिलाड़ी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
ये घटना नोएडा में थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ खिलाड़ी स्टेडियम के अंदर मैच खेल रहे थे,मैच में उत्तराखंड के रहने वाले 36 वर्षीय विकास नेगी भी शामिल थे,वो बैटिंग के लिए मैदान में उतरे, मैच में ज्यों ही विकास एक रन लेने के लिए दौड़े, बीच रास्ते में ही वो बेहोश होकर गिर पड़े,ये देखकर उनके दोस्त और बाकी खिलाड़ी दौड़कर उनके पास आए।
CPR दिया लेकिन आशीष ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया,फिर उन्हें बेहोशी की हालात में लेकर नजदीकी अस्पताल गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी,अस्पताल में डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। मामले में नोएडा पुलिस ने बताया कि मृतक खिलाड़ी मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला था,और फिलहाल दिल्ली के रोहिणी में रहता था,विकास नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर था,क्रिकेट मैच खेलते हुए शनिवार को उसे अटैक आ गया और मौत हो गई,इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है,साथ ही शव को मोर्च्युरी में रख दिया गया है