Oct 24, 2026 Login
Awaaz24x7-government

विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को किया गिरफ्तार

Vigilance arrested the District Sainik Welfare Officer while taking a bribe of 50 thousand rupees

बागेश्वर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमाऊं विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.विजिलेंस टीम ने बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पूरे मामले में विजिलेंस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवा विस्तार के एवज में पूर्व सैनिक से रुपए की मांग कर रहा था। 

शिकायत सही पाए जाने पर हल्द्वानी सीओ विजिलेंस अनिल सिंह के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। विजिलेंस ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शनिवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत कर्नल) मूल निवासी ग्राम रामपुर, बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश हॉल निवासी गेस्ट हाउस, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर बागेश्वर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।  विजिलेंस के अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि वो सेवानिवृत सैन्यकर्मी है और उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य कार्यरत है। उनका 11 महीने का अनुबंध होता है। सेवा विस्तार बढ़ाने के एवज में बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।  जिसके बाद विजिलेंस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सतर्कता निदेशक वी। मुरुगेशन ने अपील की गयी है कि कोई भी सरकारी व्यक्ति रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल की हेल्पलाइन नं० 1084 एवं Whatsapp हेल्पलाइन 9456592300 पर संपर्क कर कर सकता है। जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।