Oct 24, 2026 Login
Awaaz24x7-government

79 की उम्र में सोनिया गांधी की Instagram पर एंट्री,पोस्ट की सिर्फ दो रील और पहले ही दिन बन गए 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स!

At the age of 79, Sonia Gandhi has made her debut on Instagram; she posted just two reels and gained nearly 200,000 followers on the very first day!

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने 79 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उनका नया अकाउंट खुलते ही चर्चा में आ गया और पहले ही दिन करीब 2 लाख लोग उन्हें फॉलो करने लगे।उनकी पहली पोस्ट उनकी आने वाली किताब "Belonging: A Journey of Love" के बारे में है। ये रील गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे शेयर की गई और शाम होने से पहले ही इस रील को 5 मिलियन व्यूज मिले,क्योंकि जैसे ही ये रील पोस्ट हुई तुरंत वायरल भी हो गई,और देखते ही देखते एक ही दिन में उनके लाखों फॉलोअर्स बन गए।

 

 

प्रोफाइल में उन्हें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष (CPP Chairperson), राज्यसभा सांसद और कांग्रेस सदस्य बताया गया है। इस अकाउंट से वो फिलहाल सिर्फ तीन प्रोफाइल को फॉलो कर रही है. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आधिकारिक पेज शामिल है। 

बता दें कि सोनिया गांधी ने अब तक दो ही वीडियो पोस्ट किए हैं, दोनों में वह किताबों के साथ नजर आ रही हैं। कांग्रेस की नजर अब इंस्टाग्राम के जरिए युवा वोटर्स तक पहुंच बनाने पर है।