Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:आदि कैलाश से लौट रहे यात्रियों का वाहन ब्रेक फेल होने के कारण हुआ दुर्घटनाग्रस्त,चालक और यात्री हुए घायल

Uttarakhand: Vehicle of passengers returning from Adi Kailash met with an accident due to brake failure, driver and passenger injured.

पिथौड़ागढ़: 21/5/2024

 

कैलाश यात्रा से लौट रहे यात्रियों के साथ आज एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों का वाहन ब्रेक फेल होने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक सहित 6 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के तवाघाट-लिपुलेख सड़क में मंगलवार को करीब चार बजे बूंदी पुल के पास आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन संख्या यूके 05CA 0828 बुलेरो कैम्पर धारचूला की ओर जाते हुए ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया,और चालक सहित 6 यात्री घायल हो गए। घायलों को SSB द्वारा कैंप में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।


एसएसबी की 11वीं वाहिनी के चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश पुनेठा ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी यात्री नॉएडा के है जिन्हे सीमा चौकी बूंदी उपचार हेतु लाया गया,और वाहन चालक द्वारा यात्रियों को पिथौड़ागढ भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई।घायलों को मामूली चोटे आई है।