उत्तराखण्डः भूकंप के झटकों से फिर हिली उत्तरकाशी की धरती! दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खबरों की मानें तो आज बुधवार को 3 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गयी। आनन-फानन में लोग घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि अभी हाल ही में उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। इसका केंद्र अस्सी गंगा के कफलों में धरती से पांच किमी नीचे था।
क्यों आता है भूकंप?
दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अगर ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।