Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:दून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ,13 जिलों के खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग

Uttarakhand: State level sports Mahakumbh started in Doon, players from 13 districts are participating.

देहरादून

देहरादून स्थित युवा कल्याण निदेशालय में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आज से शुभारंभ हो गया है,इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ उत्तराखंड 2024 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के 13 जनपदों से आए खिलाड़ियों ने  प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य और खेल सचिव अमित सिन्हा के साथ स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित तमाम नेतागण और अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि 01 से 03 दिसंबर तक अंडर-20 बालिका फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, हैंडबॉल, मलखंभ, मुर्गा झपट, वॉलीबॉल, योगासन, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होनी हैं। 05 से 07 दिसंबर तक अंडर- 20 बालक फुटवाल, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, हैंडबाल, मलखंभ, मुर्गा झपट, वॉलीबाल, योगासन, बाक्सिंग, टेबल टेनिस। 05 से 07 दिसम्बर तक अंडर-20 बालक फुटबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, हेंडबॉल, मलखंभ, मुर्गा झपट, वालीबाल, योगासन, बाक्सिंग, टेबल टेनिस। 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक अंडर-17 और अंडर 20 बालक के बास्केटबाल, कबड्‌डी, जूडो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, कराटे। 17 से 19 दिसंबर तक अंडर- 17 बालक के फुटबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, हेंडवाल, मलखंभ, मुर्गा झपट, वॉलीबाल, योगासन, बाक्सिंग, टेबल टेनिस। 21 से 23 दिसंबर तक अंडर-17 और अंडर-20 बालिका के बास्केटबाल, कबड्‌डी, जूडो ताइक्वांडो, बैडमिंटन, कराटे। 25 से 27 दिसंबर तक अंडर-17 बालिका के फुटबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, हेंडवाल, मलखंभ, मुर्गा झपट, वॉलीबाल, योगासन, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस। 29 से 31 दिसंबर तक अंडर-14 बालक वर्ग के एथलेटिक्स, टेबिल टेनिस, फुटबाल, हॉकी, हेंडबॉल, मलखंभ, खो-खो, वालीबाल, मुर्गा झपट, योगासन, बाक्सिंग। 02 से 04 जनवरी तक अंडर-14 बालिका के एथलेटिक्स, टेबिल टेनिस, फुटवाल, हॉकी, हेंडबाल, मलखंभ, खो-खो, वालीबाल, मुर्गा झपट, योगासन, बाक्सिंग, 06 से 08 जनवरी से अंडर-14 बालक के जूडो, बैडमिंटन, कराटे, ताइक्वांडो, बॉस्केटबॉल, कबड्‌डी और अंडर-23 बालक के एथलेटिक्स, कबड्‌डी, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, बैडमिंटन। 10 से 12 जनवरी तक अंडर 14, अंडर 23 वर्ग के जूडो, बैडमिंटन, कराटे, ताइक्वांडो, बास्केटबाल, कबड्‌डी, अंडर-23 बालिका वर्ग के एथलेटिक्स, कबड्‌डी, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन। 14 से 15 जनवरी तक दिव्यांगजन (14 से 23 वर्ष) बालक-बालिका के एथलेटिक्स और बडमिंटन के मुकाबले होने हैं।