Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनी ऋतु बाहरी!पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी सिफारिश. लिंक में जानिए नई मुख्य न्यायाधीश के बारे में

Uttarakhand: Ritu Bahri becomes Chief Justice of High Court! Last year the Supreme Court Collegium had recommended. Know about the new Chief Justice in the link

उत्तराखंड हाईकोर्ट को आखिरकार नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में ऋतु बाहरी मिल गई है जिनकी सिफारिश पिछले वर्ष ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी।
पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्तूूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।