उत्तराखण्डः चर्चाओं में रेंजर साहब! वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, महिला कर्मचारी ने अश्लील हरकत करने के लगाए आरोप

Uttarakhand: Ranger Saheb in discussions! Forest employees opened front, female employee accused of indecent acts

सितारगंज। सितारगंज वन विभाग के बाराकोली रेंजर जेसी उप्रेती के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि रेंजर गाली-गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। वहीं एक महिला कर्मचारी ने रेंजर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। इधर रेंजर ने सभी आरोपों को नकारा है। शुक्रवार को वन कर्मचारियों ने रेंजर का घेराव कर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। वन कर्मचारी रेंजर को गाली-गलौच की ऑडियो सुनाते रहे। मौके पर रेंजर आरोपों को गलत बताते रहे। कर्मचारियों ने गाली-गलौज की ऑडियो भी सार्वजनिक करते हुए उच्चाधिकारियों को भेजी है। बाराकोली रेंज के तीन वन दरोगा, चार महिला वनकर्मियों समेत 15 कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी पर आरोप लगाया है। इधर इस मामले को लेकर कर्मचारियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है और वह आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल ये मामला वन महकमे में खासा चर्चाओं में है।