Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: जल्द शुरू होगी भाजपा में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया! प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिए संकेत

Uttarakhand: Process of election of new president will begin soon in BJP! State in-charge Dushyant Gautam gave indications

भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के संकेत दिए हैं। वहीं आज उत्तराखंड पहुंचे  भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी इस ओर संकेत दिए हैं। पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के चलते भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। हालांकि पहले यही माना जा रहा था कि प्रदेश संगठन को 30 अप्रैल तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। अब जबकि भारत-पाक सीमा पर तनाव कम हुआ है और हालात भी सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं तो भाजपा अपनी सांगठनिक गतिविधियों में जुट गई है।

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने हैं। प्रदेश में यह प्रक्रिया 15 जून तक कभी भी शुरू हो सकती है। केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कभी भी पर्यवेक्षक की घोषणा कर सकता है। पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी प्रदेश संगठन की कमान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में है। प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें ही इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना गया। बदली परिस्थितियों में दावेदारों के और नाम सामने आ सकते हैं।