Aug 19, 2026 Login

उत्तराखंड राजनीति विशेष:कांग्रेस का कालाढूंगी सीट में बदलाव, महेश शर्मा बोले रचेंगे इतिहास

uttarakhand Politics Special: Congress's change in Kaladhungi seat, Mahesh Sharma said, will create history

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में कालाढूंगी, लालकुआं, रामनगर सीटों पर हुए जमकर बवाल के बाद सभी उम्मीदवार बदल दिए हैं। लालकुआं सीट पर अब कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो कालाढूंगी सीट पर कांग्रेस ने आखिरकार लंबे समय से कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी कर रहे प्रदेश महासचिव महेश शर्मा पर भरोसा जताते हुए उनको टिकट दिया है।

 

टिकट की घोषणा होते ही महेश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया कार्यकर्ताओं ने महेश शर्मा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और पार्टी आलाकमान का धन्यवाद अदा किया। कालाढूंगी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार महेश शर्मा ने सबसे पहले प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर जो भरोसा दिखाया है, उस पर वह खरा उतरेंगे और कालाढूंगी सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से देर रात कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके आवास में उमड़ा रहा, उन सब चीजों को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने फैसला बदलते हुए उनको उम्मीदवार घोषित किया है और अब पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और कालाढूंगी सीट लंबे समय से जो कांग्रेस के पास नहीं आ पाई थी उसको जितने का काम करेंगे।