Aug 26, 2026 Login

उत्तराखण्डः गुलदार को मारने का आदेश! गांव में शूटर तैनात, ग्रामीणों ने स्थगित किया आंदोलन

Uttarakhand: Order to kill leopard! Shooters deployed in village, villagers suspend protest

पौड़ी। पौड़ी में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। इस बीच डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। जिसके बाद वन विभाग ने विभागीय शूटरों को गांव में तैनात कर दिया है। वहीं वहीं गुलदार को मारने की मांग के लिए पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे लोगों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। बता दें कि बीते 21 नवंबर को डोभाल ढांढरी में गांव के पास घास काटते समय एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश बना हुआ था। उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए बीते बुधवार को आक्रोशित लोगों ने पौड़ी-श्रीनगर हाईवे जाम कर 24 घंटे में गुलदार को मारने की मांग उठाई थी। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्रभावित गांव में गुलदार को पिंजरे में कैद करने व ट्रेंकुलाइज किए जाने के प्रयास किए गए थे। अब गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत पौड़ी रेंज नागदेव के डोभाल ढांढरी में गुलदार को मारने के आदेश प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने जारी किए हैं। रेंजर अफसर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि गुरूवार को विभागीय शूटर पंकज नेगी को गांव में तैनात कर दिया गया है।