Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा! भूस्खलन में दबा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत! गांव में पसरा मातम

Uttarakhand: Major accident in Pithoragarh! A young man dies after being buried under debris due to a landslide. The village is in mourning.

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां अस्कोट के रसगाड़ी में भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में एक युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजस्व की टीम ने शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार तड़के हुई। बताया जाता है कि रसगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक भूस्खलन होने से नीचे बना ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। मकान की छत गिर गई और पहाड़ी से निकला मलबा और बोल्डर दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गया। इस दौरान भीतर सो रहा 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी का पुत्र भुवन जोशी मलबे में दब गया। परिजनों के लिए भारी मात्रा में डंप मलबे को हटाना असंभव था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मलबा हटाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक भुवन जोशी की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तहसीलदार पिंकी आर्या ने कहा कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी गई है।