Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड स्थापना दिवस: रजत जयंती पर छह से आठ नवंबर तक होगा युवा महोत्सव,पहली बार ली जाएंगी ऑनलाइन एंट्री

Uttarakhand Foundation Day: Youth Festival to be held from November 6 to 8 on Silver Jubilee, online entries to be taken for the first time

उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती पर युवा महोत्सव का आयोजन छह से आठ नवंबर तक किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए इस साल पहली बार ऑनलाइन एंट्रीज (प्रविष्टि) भी ली जा रही हैं।

यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक की बाद खेल मंत्री ने बताया कि युवा महोत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। हर दिन शाम के समय सांस्कृतिक आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्याओं में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बैठक में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं को खेल विभाग की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण की योजना की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण नवंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा और इसके लिए सभी जिला मुख्यालय पर जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के सभी जनपदों के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक 600 से ज्यादा युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है।