Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: हरिद्वार पहुंचा पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का परिवार! पत्नी साक्षी ने गंगा में लगाई डुबकी, किए विशेष अनुष्ठान

Uttarakhand: Former cricketer Mahendra Singh Dhoni's family arrives in Haridwar; wife Sakshi takes a dip in the Ganges and performs special rituals

हरिद्वार। भारत के पूर्व क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर पहुंची। साक्षी धोनी ने यहां पर गंगा की पूजा अर्चना की और गंगा सभा के पदाधिकारी से यहां की महिमा के बारे में भी जाना। साक्षी धोनी ने 1 घंटे से अधिक समय तक हर की पौड़ी पर समय बिताया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद रहीं। 

बताया जा रहा है कि दीपावली के मौके पर साक्षी अपने देहरादून स्थित आवास पर आई हुई थीं। रांची लौटने से पहले साक्षी धोनी ने हरिद्वार की हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। वहां मौजूद जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि वितरित किए। साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद थीं। जीवा ने वहां मौजूद तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार की महिमा के बारे में भी जाना। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने उनसे बातचीत भी की। वही जब उन्होंने धोनी की बेटी से भविष्य के बारे में पूछा तो उन्होंने एनवायरमेंट को लेकर बातचीत की। उनका कहना है कि इतने बड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाली छोटी सी बिटिया हो या धोनी की पत्नी बेहद सरल स्वभाव की हैं। उनके अंदर जिज्ञासा थी। हरिद्वार में बह रही मां गंगा को लेकर यहां के धार्मिक स्थलों और आध्यात्मिक रूप से जो कुछ भी वह यहां से लेकर जा सकती थीं, वह लेकर गई हैं। गंगा सभा के पदाधिकारी ने धोनी के परिवार के सदस्यों को आने वाले अर्ध कुंभ 2027 में हरिद्वार आने का न्योता दिया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में कुंभ हो या अर्धकुंभ या फिर कोई गंगा स्नान, यहां का नजारा बेहद अलग होता है। लिहाजा अगर वो इन खास मौके पर आती हैं, तो उन्हें और भी बहुत कुछ देखने के लिए मिलेगा। गौरतलब है के पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हालांकि उनका परिवार झारखंड में बस गया है। समय-समय पर महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड आते रहते हैं। उनका साक्षी के साथ विवाह भी देहरादून में ही हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ल्वाली में है. 2023 में तब उन्होंने परिवार के साथ वहां मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। धोनी ने साक्षी के साथ कुछ दिन अपने गांव में बिताए थे।