Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: आखिरकार दो सीटों पर कांग्रेस ने खोले पत्ते! हरिद्वार से वीरेंद्र रावत और नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को मैदान में उतारा

Uttarakhand: Congress finally opened its cards on two seats! Fielded Virendra Rawat from Haridwar and Prakash Joshi from Nainital-Udham Singh Nagar seat.

हरिद्वार और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय लोकसभा सीटों पर आखिरकार कांग्रेस ने पत्ते खोल ही दिए। हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया गया है और नैनीताल से प्रकाश जोशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड के 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये थे। जिनमें गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, टिहरी लोकसभा सीट से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस ने फिर से प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा है। ऐसे में हरिद्वार लोकसभा सीट पर वीरेंद्र रावत का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार से होगा यानि हरिद्वार लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जबकि, नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट में प्रकाश जोशी का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट से होगा। वहीं बीजेपी प्रत्याशियों की बात करें तो गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और टिहरी से बीजेपी ने राजपरिवार की बहू माला राज्यलक्ष्मी शाह पर भरोसा जताया है। राज्यलक्ष्मी शाह 3 बार टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं।  हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी समर में उतारा है और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पर बीजेपी ने फिर से भरोसा जताया है। वहीं, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने अजय टम्टा को टिकट दिया है जो साल पहले भी इसी सीट से सांसद चुने जा चुके हैं।

वहीं बात करें क्षेत्रीय दलों की तो उत्तराखंड क्रांति दल ने 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिनमें गढ़वाल लोकसभा सीट से आशुतोष नेगी, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर अर्जुन कुमार देव और नैनीताल उधमसिंह नगर सीट पर शिव सिंह को टिकट दिया है और टिहरी लोकसभा सीट पर यूकेडी ने निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार को समर्थन दिया है।