ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः देहरादून में पार्षद के घर लूट के मामले में एक गिरफ्तार! दिल्ली का टैक्सी चालक निकला गैंग का मददगार, वारदात के बाद आरोपियों को टैक्सी से पहुंचाया था ठिकाने तक

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-07 14:12:08
Prefer us on
वसंत विहार क्षेत्र में पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दिल्ली से जुड़े नेपाली मूल के एक गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखण्डः देहरादून में पार्षद के घर लूट के मामले में एक गिरफ्तार! दिल्ली का टैक्सी चालक निकला गैंग का मददगार, वारदात के बाद आरोपियों को टैक्सी से पहुंचाया था ठिकाने तक

उत्तराखण्डः देहरादून में पार्षद के घर लूट के मामले में एक गिरफ्तार! दिल्ली का टैक्सी चालक निकला गैंग का मददगार, वारदात के बाद आरोपियों को टैक्सी से पहुंचाया था ठिकाने तक (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • वसंत विहार क्षेत्र में पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दिल्ली से जुड़े नेपाली मूल के एक गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है।
  • आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ दिनेश सुनार, निवासी पर्यावरण कॉम्प्लेक्स, दिल्ली के रूप में हुई है।
  • पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करता है और इसी की आड़ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दिल्ली से जुड़े नेपाली मूल के एक गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ दिनेश सुनार, निवासी पर्यावरण कॉम्प्लेक्स, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करता है और इसी की आड़ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक, पार्षद के घर हुई वारदात में दिनेश की भूमिका सीधे तौर पर सामने आई है। उसने अपने साथियों को टैक्सी के माध्यम से घटनास्थल तक पहुंचाया और वारदात के बाद उन्हें वापस लेकर गया। घटना के बाद मुख्य आरोपित और पार्षद के घर काम करने वाले नौकर भरत थापा समेत अन्य आरोपियों ने दिनेश को 50 हजार रुपये दिए थे। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने गैंग के काम करने के तरीके को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आरोपी ने बताया कि वह अपने नेपाली मूल के अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों के घरों की रेकी करते थे। इसके लिए गैंग के सदस्य कई बार घरों में काम करने के बहाने प्रवेश करते और परिवार की दिनचर्या, घर की सुरक्षा व्यवस्था तथा आने-जाने के समय की जानकारी जुटाते थे। रेकी पूरी होने के बाद गिरोह वारदात के लिए उपयुक्त समय तय करता था। दिनेश कुमार की भूमिका टैक्सी चालक के तौर पर अपने साथियों को घटनास्थल तक पहुंचाने और घटना के बाद सुरक्षित तरीके से वापस ले जाने की थी। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका और उनके द्वारा पूर्व में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस को तीन अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें पार्षद के घर काम करने वाला नौकर भरत थापा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित समेत अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25