Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड चारधाम यात्रियों को मिलेगा सुरक्षा कवच! खास आश्रय स्थल बनाने की है तैयारी

Uttarakhand Chardham pilgrims will get security cover! Preparations are on to build a special shelter

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को आपदा से बचाव के लिए खास आश्रय स्थल (शेल्टर) बनाने की तैयारी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग यह शेल्टर विश्व बैंक पोषित यू प्रिपेयर योजना के माध्यम से तैयार कराएगा। अगर यह योजना कारगर साबित होती है तो राज्य के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी लागू होगा। इसके लिए चारधाम में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 खास शेल्टर बनाए जाएंगे।

आपदा प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को तत्काल आश्रय देने के लिए ओडिशा में आश्रय स्थल का प्रयोग हुआ है। अब यही प्रयोग उत्तराखंड भी करने जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि ओडिशा में ये आश्रय स्थल सुनामी से प्रभावित लोगों को शरण देने के लिए बनाए गए हैं। उत्तराखंड में भूस्खलन, बाढ़, भूकंप, बादल फटने की घटना, हिमस्खलन और भू-धंसाव होते रहते हैं। इन घटनाओं से प्रभावित लोगों के लिए ये आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इनमें खान-पान, रहन-सहन और इलाज की सभी सुविधाएं होंगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस काम के लिए संस्था के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। इसमें संस्था से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित एजेंसी बहुउद्देशीय शेल्टर को लेकर परामर्श, डिजाइन और संचालन को लेकर सुझाव देगी। अधिकारियों के मुताबिक यह शेल्टर सड़क से बहुत अधिक दूर नहीं बनेंगे।