Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंगः हाथ में कैमरा और माइक लेकर कोई भी पत्रकार नहीं बन जाता! ऐसे अनधिकृत स्वयंभू और फर्जी पत्रकारों को अब स्कूलों में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है मामला?

Uttarakhand Breaking: No one becomes a journalist just by having a camera and mic in hand! Such unauthorized self-proclaimed and fake journalists will no longer get entry in schools, know what is the

स्कूलों में तथाकथित पत्रकारों और स्वयंभू सामाजिक कार्यकर्ताओं की एंट्री को लेकर एक आदेश जारी हुआ है, जिसमें सख्त निर्देश दिए गए हैं। टिहरी गढ़वाल, नरेन्द्रनगर के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हाल ही में राजकीय शिक्षक संघ की ओर से बताया गया था कि कुछ तथाकथित पत्रकार एवं स्वयंभू सामाजिक कार्यकर्ता विद्यालय परिसरों में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे हैं और शिक्षण प्रक्रिया में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। कहा गया कि उक्त लोगों द्वारा माइक और कैमरा लेकर विद्यालयों एवं कक्षा-कक्षों में प्रवेश कर प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों से अनुचित तरीके से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग, तथाकथित ‘जांच’ और दस्तावेजों का निरीक्षण करने जैसे कृत्य भी किए जा रहे हैं। कहा गया कि यह सब कुछ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किया जा रहा है, परंतु यह व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि विद्यालय के शांतिपूर्ण वातावरण, शिक्षण कार्य एवं बच्चों की मनःस्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में अब मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को विद्यालय में प्रवेश की अनुमति न दें।