उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: बोर्ड का रिजल्ट घोषित! हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर, 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 फीसदी छात्र पास

देहरादून। उत्तराखण्ड बोर्ड का रिजल्ट आज शनिवार 19 अप्रैल को जारी हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा की गई है। बता दें की करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 88.20 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि 93.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। वहीं उत्तराखंड बोर्ड में इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।
इस बार के रिजल्ट में इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। वहीं केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।
इसी के साथ हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।