उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट: ग्लोरियल इण्टर कॉलेज डीडीहाट के छात्र-छात्राओं का जलवा! प्रदेश में 13वें स्थान पर रही भूमिका कन्याल, यमुना, मोनिका और पवन ने भी बढ़ाया मान

Uttarakhand Board Result: Students of Glorious Inter College DDhat shine! Bhumika Kanyal, Yamuna, Monika and Pawan who stood 13th in the state also brought pride

डीडीहाट। उत्तराखण्ड में आज बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं।  इस दौरान हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।   बता दें कि इस बार इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।  वहीं हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 88.20 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि 93.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 
आज परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। स्कूल प्रबंधन बच्चों की सफलता पर खुशी जता रहे हैं, इस बीच हर तरफ टॉपर बच्चों को शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में ग्लोरियल इण्टर कॉलेज डीडीहाट क परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में भूमिका कन्याल ने 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 13वाँ स्थान प्राप्त किया है और जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं यमुना पंवार ने 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 18वाँ स्थान प्राप्त किया। जबकि मोनिका ज्याला ने 473 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे 23वां स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में इण्टरमीडिएट में पवन खोलिया ने 471 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 14वां स्थान और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।