Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: पीएम मोदी के आगमन पर स्वागत की तैयारियों में जुटा भाजपा प्रदेश संगठन

Uttarakhand: BJP state organization busy in preparations to welcome PM Modi's arrival.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में 8 एवं 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में आगमन पर होने वाले कार्यक्रमों की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने तैयारियों को लेकर बैठक में वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा की। सोमवार को प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन पर स्वागत अभिनंदन की रूपरेखा तैयर की जा रही है। बैठक में प्रदेश महामंत्री, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,देहरादून महानगर के समस्त विधायक , दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला एवं अनिल डब्बू उपस्थित रहे। गौरतलब है कि देश के तीन बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद भाजपा को मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए सीएम धामी सहित कैबिनेट मंत्रीगणों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी ने देश के तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की है। जिसको लेकर पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जीत की खुशी आज कैबिनेट बैठक के बाद सीएम धामी के साथ ही कैबिनेट मंत्रीगणों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।