उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार! 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद

Uttarakhand: BJP State Executive Committee expanded! 178 leaders assigned responsibilities; a move to strengthen the organization ahead of the elections.

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 178 नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस विस्तार को आगामी चुनाव से पहले संगठन में सक्रियता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, 121 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 32 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य और 25 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस तरह पार्टी ने संगठन के अलग-अलग स्तरों पर बड़ी संख्या में नेताओं को स्थान देकर चुनावी तैयारियों को गति देने का संकेत दिया है। प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए नेताओं के जरिए पार्टी की कोशिश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, जिलों और राजनीतिक-सामाजिक समीकरणों को संगठन से जोड़ने की है। चुनावी वर्ष में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।