Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कुविवि संघ कूटा की मांगों पर सीएम ने लगाई मुहर, राज्य के सभी विवि में कार्यरत संविदा और गेस्ट प्राध्यापकों के मानदेय में हुई वृद्धि, कूटा ने जताया सीएम का आभार

Uttarakhand Big Breaking: CM stamps on the demands of the Union of KUTA, increase in the honorarium of the contract and guest professors working in all the universities of the state, KUTA expressed g

उत्तराखंड के मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं विश्विविद्यालय संघ कूटा की मांग पर मोहर लगा दी है तथा राज्य के सभी विश्वविद्यालय में कार्यरत  संविदा तथा गेस्ट प्राध्यापकों को भी राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा एवम अथिति प्राध्यापकों की तरह न्यूनतम 35000 मानदेय प्रतिमाह दिया जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन के दौरान कूटा का शिष्टमंडल विभिन्न मांगो के साथ साथ ये मांग भी प्रबलता से रखा था । कूटा ने इसके लिए मुख्यमंत्री , माननीय विधायक  संजीव आर्या, डॉ.अनिल  कपूर डब्बू,  उच्च शिक्षा सचिव  सचिव तथा सेक्शन ऑफिसर को धन्यवाद प्रेषित किया है। कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार,डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह,डॉ.ललित मोहन, इत्यादि शामिल रहें।