Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नशे के खिलाफ छापेमारी को लेकर आमने-सामने हुई उत्तराखंड और यूपी पुलिस

Uttarakhand and UP police came face to face over raids against drugs

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर की पुलिस ने हाल ही में नशीले ड्रग्स पदार्थों के कारोबार में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली में छापा मारा था,जिसके बाद अब इस मामले को लेकर यूपी पुलिस नाराज हो गई है और दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। दरअसल यूपी की बरेली पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई को लेकर ना तो उन्हें पहले से कोई सूचना दी गई थी और ना ही छापेमारी के दौरान उत्तराखंड पुलिस ने वहां से कोई अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया। साथ ही बरेली पुलिस ने बताया की उत्तराखंड पुलिस ने जिन 16 लोगों को हिरासत में लिया था, उसमें से 14 का तो कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। इस बारे में जानकारी देते हुए बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक वीडियो बयान में कहा, 'बरेली के एक भी पुलिसकर्मी को कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं दी गई। हमें सूचित किया जाना चाहिए था और विश्वास में लिया जाना चाहिए था। हम साथ मिलकर छापा मार सकते थे। मैंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया है।