Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:मौसम को लेकर अलर्ट जारी, बादल गरज के साथ इन इलाकों में बरसेंगे

Uttarakhand: Alert issued regarding weather, clouds will rain with thunder in these areas

उत्तराखंड 

प्रदेश भर में आज से मौसम का मिजाज़ बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अधड़ चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, और चंपावत में गरज के साथ हल्की बारिश और अधड़ को लेकर चेतावनी दी गई है।
डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में लगातार तापमान में इजाफा देखा जा रहा है,मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जा सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है जबकि राज्य के टिहरी, देहरादून, पौडी, अल्मोडा, चम्पावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है । वहीं हरिद्वार जनपद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।