Aug 26, 2026 Login

उत्तराखण्ड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ! बहन कौशल्या से की मुलाकात, कोटद्वार सिद्धबली मंदिर भी पहुंचे

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath arrives in Uttarakhand, meets sister Kaushalya, and also visits the Kotdwar Siddhabali Temple.

कोटद्वार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखण्ड पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। खबरों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर अलीगढ़ से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए कोटद्वार हेलीपैड पर उतरे। यहां से उनका काफिला सिद्धबली बाबा मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने सिद्धबली में वार्षिक अनुष्ठान के समारोह में शिरकत की और सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इधर सीएम योगी आदित्यनाथ के कोटद्वार आगमन से पूर्व ही पौड़ी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी थी। मुख्यमंत्री के मंदिर प्रांगण में पहुंचने से कुछ देर पहले ही एक क्षेत्र को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा बना लिया गया था। योगी आदित्यनाथ के कार से उतरते ही लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने उनका अभिवादन किया। महंत दिलीप रावत योगी आदित्यनाथ को बाबा के दर्शन के लिए लेकर गए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जीजा ओमप्रकाश रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर बहन को ढांढस बंधाया। बता दें कि हाल में सीएम योगी आदित्यानाथ की बड़ी बहन कौशल्या देवी के पति ओम प्रकाश रावत का निधन हो गया था। सीएम योगी बहन के दुख में शामिल होने के लिए रविवार दोपहर वहां पहुंचे।