जिला ऊधम सिंह नगर के अंडर 16 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 29 और 30 जुलाई को
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ ऊधम सिंह नगर के तत्वधान में अंडर 16 बालक वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 29 और 30 जुलाई को एमिनीटी स्पोर्ट्स ग्राउंड जाफरपुर रुद्रपुर में संपन्न होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया है कि अंडर 16 बालक वर्ग का प्रथम चरण का ट्रायल 29 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से संपन्न किए जाएंगे सभी खिलाड़ियों को व्हाइट ड्रेस में आना अनिवार्य है ट्रायल को दो पालीयों में बांटा गया है प्रथम पाली 10:00 बजे से शुरू की जाएगी जिसमें गदरपुर ,रुद्रपुर ,बाजपुर ब्लॉक के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जबकि द्वितीय पाली 1:00 बजे से संपन्न होगी जिसमें जिला उधम सिंह नगर के खटीमा ,जसपुर, काशीपुर और सितारगंज के क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और उत्तराखंड सरकार के कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के ट्रायल के पश्चात चयनित खिलाड़ी जोनल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।