एक रेस्टोरेंट ऐसा भीः ऑर्डर करो बर्गर, टेबल पर आयेगा समोसा! जानें क्या है माजरा?
अगर आप किसी रेस्टोरेंट में जाकर अपने लिए अपनी पसंद की कोई चीज खाने के लिए ऑर्डर करें, लेकिन आपकी टेबल पर ऑर्डर किया हुआ नहीं बल्कि कुछ और ही खाने को दे दिया जाए, तो आपका रिएक्शन क्या होगा? ज़ाहिर है आप गुस्सा हो जाएंगे, रेस्टोरेंट के मालिक से वेटर की शिकायत करेंगे और एक अच्छा खासा सीन क्रिएट हो जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहां आप कुछ भी ऑर्डर करो, आपकी टेबल पर आएगा कुछ और ही और आप वहां नाराज़ नहीं बल्कि खुश होते हैं।
जी हां एक जापानी कैफ़े आपके ऑर्डर के बदले कुछ और परोसता है, लेकिन आपका दिल और पेट फिर भी भर जाता है। आप नाराज़ नहीं बल्कि दिल खोलकर मुस्कुराते है, हंसते हैं और गलत ऑर्डर से रेस्टोरेंट में एक खुशनुमा माहौल बन जाता है। इस रेस्टोरेंट का नाम Restaurant of mistakenl orders है, यानी "गलत ऑर्डर्स का रेस्टोरेंट"। ये जापान के टोक्यो का एक अनोखा रेस्टोरेंट है, जहां ऑर्डर और डिलीवरी दोनों में गलतियाँ होती है। ये गलतियां यहां काम करने वाले वेटर करते हैं और आप ऐसा करने पर उन्हें कुछ कह भी नहीं सकते।

वेटर और वेट्रेस द्वारा आपके ऑर्डर गड़बड़ी करना, गलत खाना लाना, या ग्राहक के ऑर्डर की गलत व्याख्या करना कोई नॉर्मल बात नहीं है। इस तरह के एब्नार्मल बिहेवियर के लिए इन वेटर्स को नौकरी से निकाला नहीं जाता, बल्कि नौकरी पर जानबूझकर रखा जाता है। दरअसल इस रेस्टोरेंट के वेटर और वेट्रेस सभी डिमेंशिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं, इस बीमारी में याद नहीं रहता कि आपने क्या कहा था? यानी ये भूलने की बीमारी है। आप इन वेटर्स को जो भी ऑर्डर करते हैं ये भूल जाते हैं और किचन से कुछ का कुछ ले आते हैं और फिर आपको वही खाना पड़ता है जो ये आपकी टेबल पर परोसते है। यहां आने वाले ग्राहकों को ये बात पता होती है कि यहां हम जो भी ऑर्डर करेंगे वो ही नहीं आएगा, उसके बदले कुछ और ही आयेगा। क्योंकि रेस्टोरेंट का नाम ही रेस्टोरेंट ऑफ मिस्टेकन ऑर्डर है । यहां ग्राहक और वेटर्स दिल खोलकर हंसते हैं, खूब मजाक चलती है।

इस रेस्टोरेंट को क्राउडफंडिंग 2017 में बनाया गया था और तब से ये ये इतना फेमस हो चुका है कि टोक्यो घूमने आने वाले सभी लोग यहां स्पेशली आते हैं। आप भी कभी टोक्यो जाएं तो यहां जरूर जाइयेगा और आपका मिस्टेकन ऑर्डर क्या था ये बताइएगा।