Oct 24, 2026 Login
Awaaz24x7-government

टिहरी: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

Tehri: District level task force meeting organized for preparations for National Deworming Day

टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास,पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण एवं सूचना विभाग को परस्पर समन्यव कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये। साथ ही अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने हेतु गैर-सरकारी संगठनों से भी सहयोग का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनु जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आगामी 17 अप्रैल को जिले के स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा अल्बेंडाजोले 400 एमजी दी जाएगी। इसके साथ ही जो बच्चे, किशोर 17 अपै्रल, 2023 को दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन बच्चों को मॉप अप दिवस 20 अप्रैल 2023 को यह दवा दी जाएगी। बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में  01 लाख 77 हजार बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जाने का लक्ष्य है, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों एवं शासकीय गैर शासकीय विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक कालेजों  में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा एवं शिक्षकों द्वारा दवाई खिलाई जाएगी। बताया कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम दो बार प्रत्येक 6 माह में आयोजित होता है।

बैठक में सीईओ एल.एम. चमोला, डीपीआरओ एम.एम.खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, चिकित्सा अधीक्षक थत्यूड़ मोहन सिंह, प्रभारी चिकित्सा प्रतापनगर कुलभूषण त्यागी, जाखणीधार अरविन्द आर्य, चम्बा पुखराज सिंह, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक नरेन्द्र रावत, जिला एनएचएम प्रबंधक रिसभ उनियाल, एविडेंस एक्शन एनजीओ से नीलम सहित अन्य सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।