नैनीताल की कड़कड़ाती ठिठुरन में सहारा:हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव ने 101 परिवारों को बांटे कंबल और गर्म वस्त्र

Support in the bitter cold of Nainital: Happiness Women's Collective distributed blankets and warm clothing to 101 families

ठंड का मौसम उन परिवारों के लिए सबसे कठिन समय बन जाता है, जिनके पास सर्दी से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं होते। इन्हीं परिवारों तक गर्माहट और राहत पहुँचाने के उद्देश्य से हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव, नैनीताल ने मानवता से भरी एक पहल करते हुए ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंदों की मदद का जिम्मा उठाया।

16 नवंबर को ग्राम सिल्मोड़िया, जगयूड़ा और बजून में कुल 101 ज़रूरतमंद परिवारों को कंबल, ऊनी वस्त्र, गर्म टोपियाँ, मोज़े और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई, ताकि कोई भी परिवार ठंड से असुरक्षित न रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभिनव गंगोला ने ग्रामीणों का निःशुल्क दंत परीक्षण, उपचार और संबंधित औषधियों का वितरण कर स्वास्थ्य जागरूकता का भी संदेश दिया।

 

इस सेवा-कार्य को सफल बनाने में संस्था की रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, मंजू नेगी, कविता जोशी, प्रेमलता गोसाईं, संगीता शाह, सिम्मी अरोरा, सोनी अरोरा, कविता गंगोला, किरण टंडन, कामना कंबोज, वैशाली बिष्ट, बीना शर्मा, शिखा साह, कविता सनवाल, ममता गंगोला, मधु बिष्ट, ज्योति मेहरा, मंजू बिष्ट सिंह, पूजा शाही, पूजा मल्होत्रा, संध्या तिवारी, वंदना मेहरा, रीना सामंत, उमा कांडपाल, रमा तिवारी, श्वेता अरोरा, निम्मी कौर, बिमला काफल्ट्या, नेहा डालाकोटी और सोमा शाह सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव ने इस सहयोगपूर्ण प्रयास के लिए जितेन्द्र साहनी, रमनजीत अरोरा, जीवंती गोस्वामी, भूपाल नयाल, ग्राम प्रधान कीर्ति (सिल्मोड़िया), ग्राम प्रधान हंसी नेगी (खुरपताल), मंजू कंसल, डॉ. गीता तिवारी, ममता जोशी, भावना पांडे, मनीषा रावत, कृष्णा कंबोज, उपासना कंबोज, सुदीप साह और लतिका शाही के प्रति आभार प्रकट किया है।