रुद्रपुर गैंगरेप केसः तो क्या पकड़े गए फरार आरोपित? जल्द हो सकता है खुलासा, देवर की मिलीभगत आई सामने

Rudrapur gang rape case: So have the absconding accused been caught? A revelation may come soon, as the brother-in-law's involvement has come to light.

रुद्रपुर। रुद्रपुर गैंगरेप केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में पीड़ित महिला के देवर की संलिप्तता भी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक महिला के देवर ने चंद पैसों के खातिर यह घिनौना काम करवाया। हांलाकि पुलिस खुलासे के बाद ही सभी चीजें स्पष्ट हो पायेंगी। वहीं मामले में फरार चल रहे अभय सक्सेना ने धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खा लिया था, जिसके बाद रुद्रपुर पुलिस उसे यहां लेकर पहुंची और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पुलिस की देखरेख में ही उसका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि एक महिला रविवार शाम को देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेला देखने आई थी। रात 10 बजे के बाद वह घर को वापस जा रहे थे। बाइक महिला के देवर का दोस्त चला था, जबकि उनके साथ मोहल्ले में ही रहने वाले दो अन्य युवक भी दूसरी बाइक पर थे। आरोप है कि एफएसएल रोड पर महिला के देवर के दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म कर लिया। इस मामले की शिकायत पर सोमवार देर रात पुलिस ने महिला के देवर करन और उसके खेड़ा निवासी दोस्त राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीम भी गठित की थीं।