रुद्रपुर में भाजपा पार्षद पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप! पुलिस की शरण में पहुंची पीड़ित महिला, चर्चाओं का बाजार गर्म

Rudrapur BJP councilor accused of molestation and obscene acts! Victim woman seeks police refuge, hot discussions

रुद्रपुर। रुद्रपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला ने भाजपा पार्षद पर अश्लील हरकतें करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला तहरीर लेकर थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मूलरूप से जनपद पिथौरागढ़ और हाल जनपथ रोड ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला थाना ट्रांजिट कैंप पहुंची। महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि ट्रांजिट कैंप शिवनगर निवासी भाजपा पार्षद की पत्नी उसकी सहेली है। 14 मार्च की शाम चार बजे वह अपने साथी किराएदार युवती के साथ पार्षद की पत्नी से होली मिलने गए हुए थे। होली मिलने के बाद जब वह घर को वापस आने लगे तो पार्षद भी पहुंच गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पार्षद उनसे अश्लील हरकत करने लगा। साथ ही छेड़छाड़ कर अभद्रता की। उसके विरोध करने पर पार्षद और उसकी पत्नी ने उनसे गालीगलौज कर मोबाइल छिन लिया। मोबाइल में उसके पांच हजार रुपये भी थे। बाद में इसकी जानकारी उन्होंने अपने मकान स्वामी को दी। जिस पर वह पार्षद को समझाने आए तो दोनों पति-पत्नी ने उनसे भी मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पार्षद और उसकी पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है। खबरों की मानें तो उक्त पार्षद पर पहले भी कई आरोप लगे हैं। इधर भाजपा पार्षद पर महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।