Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीतालः ‘उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन’ विषय पर सम्मेलन आयोजित! विविध पहलुओं पर हुई चर्चा

Nainital: Conference held on the topic of 'Climate Change Adaptation in Uttarakhand'! Various aspects discussed

नैनीताल। नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय एवं ट्राई इम्पैक्ट ग्लोबल ( Tri - Impact Global ) के संयुक्त तत्वावधान में आज "उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन" ( Climate Change Adaptation in Uttarakhand ) विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिरकत करने पहुँचे शिक्षाविद, सरकारी अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह तथा शोधार्थी ने उत्तराखंड में जलवायु अनुकूलन के विविध पहलुओं पर अपने विचार साझा करते हुए कहा उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन को देखते हुए हमें भी अपनी खेती व अन्य तौर तरीकों में बदलाव करने होंगे। ताकि यहां कि जमीनें अधिक से अधिक उपजाऊ बन सके। और पहाड़ से पलायन रुकने के साथ ही युवाओं को रोज़गार मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी के अभाव में लोग सही तरीके से प्राकृतिक सरक्षंण और उपयोग नही कर पा रहे है। इसके लिए युवा शोधार्थियों को आगे आकर लोगों तक जानकारियां सांझा करनी होगी।