Aug 20, 2026 Login

बहन साक्षी की शादी समारोह में जमकर थिरके ऋषभ पंत! सामने आईं तस्वीरें, मसूरी में जुटेंगे क्रिकेट जगत के सितारे

Rishabh Pant danced a lot at his sister Sakshi's wedding ceremony! Photos surfaced, cricket stars will gather in Mussoorie

देहरादून। मसूरी में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का समारोह शुरू हो गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गयी है। इस बीच महेन्द्र सिंह धोनी आज मंगलवार दोपहर को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। यहां प्रशंसकों की खासी भीड़ देखने को मिली।

इसके बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मसूरी के लिए रवाना हुए। खबरों की मानें तो शाम तक कई और क्रिकेटर भी मसूरी पहुंचने वाले हैं। बता दें कि मसूरी के एक होटल में बीती रोज मेहंदी की रस्म हुई थी और आज हल्दी सेरेमनी है।

यह भी बता दें कि ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सीधे मसूरी पहुंचे और शादी में शामिल हुए। समारोह में ऋषभ बहन व अन्य रिश्तेदारों के साथ झूमते दिखे। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें ऋषभ पंत झूमते नजर आ रहे हैं।