Awaaz24x7-government

नेपाल में बारिश का हाहाकारः हर तरफ भूस्खलन और बाढ़ का कहर! अबतक 40 की मौत, कई लोग लापता

 Rain wreaks havoc in Nepal: Landslides and floods wreak havoc everywhere! 40 dead, many missing

नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से हाहाकार मचा हुआ है, यहां भूस्खलन और बाढ़ से जहां सड़कें बंद हैं, वहीं पुल भी बह गए। इस आपदा में कम से कम 40 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक कई लोग अब भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बिनोद घिमिरे ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलनों में कई लोगों की जान गई है। वहीं दक्षिण नेपाल में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है और उदयपुर जिले में बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कई हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गए हैं और कई पुल बाढ़ में बह गए हैं, जिससे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए सेना और स्थानीय टीमों की मदद ली है। काठमांडू एयरपोर्ट के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने बताया कि घरेलू उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच दक्षिण-पूर्वी नेपाल की कोसी नदी, जो हर साल भारत के बिहार राज्य में बाढ़ का कारण बनती है, इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।