Oct 21, 2026 Login
Awaaz24x7-government

सिक्किम में बारिश और भूस्खलन का कहर! 3 की मौत, 6 जवान लापता

Rain and landslide wreak havoc in Sikkim! 3 dead, 6 soldiers missing

नई दिल्ली। सिक्किम में बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई हुई है, यहां रविवार, 1 जून को मंगन जिले के छातेन में भूस्खलन से एक सैन्य शिविर प्रभावित हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह सुरक्षाकर्मी लापता हैं। वहीं तीस्ता नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बचाव दल मुश्किल परिस्थितियों में लापता सुरक्षाकर्मियों की तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक उत्तरी सिक्किम के चट्टन में रविवार की शाम करीब 7 बजे आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड हुआ था, जिससे आस-पास के इलाकों में बने घरों को भारी नुकसान हुआ है। इस लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग लापता भी हैं। इस प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें 2 सैनिक और एक सेना का पार्टर था। इस हादसे में 4 जवान घायल और छह लापता हैं। उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोचन और लाचुंग इलाकों में करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। मंगन जिले के एसपी सोनम देचू भूटिया ने बताया कि लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक ठहरे हुए हैं। भूस्खलन की वजह से दोनों ओर से रास्ते बंद हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है।