Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपें नियुक्ति पत्र! उत्तराखंड के 162 चयनित उम्मीदवारों को भी मिली नौकरी

Prime Minister Modi handed over appointment letters to 51 thousand youth! 162 selected candidates from Uttarakhand also got jobs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थानों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के तहत 15वां रोजगार मेला देशभर में 47 जगहों पर आयोजित किया गया। इससे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सार्थक अवसर उपलब्ध होंगे और वे राष्ट्रीय विकास में प्रभावी योगदान देने में सक्षम होंगे।

देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग, सीबीआईसी द्वारा शनिवार को ‘रोजगार मेले’ के 15वें चरण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन को संबोधित किया और देश भर के 47 स्थानों पर 51,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपने कौशल का विकास करने के लिए कर्मयोगी पोर्टल का उपयोग करने को कहा। उन्होंने युवाओं से अपनी सेवाओं का उपयोग लोकसेवा की बेहतरी के लिए करने का आह्वान किया और “नागरिक देवो भव:” का नारा भी दिया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा 13 विभिन्न विभागों जैसे कि सीबीआईसी, भारतीय वन सर्वेक्षण, बैंक ऑफ बड़ौदा, ईपीएफओ, एम्स, पीसीडीए, एफसीआई, रेलवे आदि द्वारा चयनित 162 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए | अजय टम्टा ने विभागों के चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी । इस अवसर पर सीजीएसटी मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त संजय मंगल, सीजीएसटी देहरादून के प्रधान आयुक्त शुभ चिंतन और आयुक्त (सीजीएसटी अपील्स) अनिल चौधरी तथा कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। देहरादून के स्थानीय विधायक खजान दास और सविता कपूर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।