पेजर ब्लास्टः लेबनान और सीरिया में तबाही! बीप-बीप की आवाज के साथ बड़ा धमाका, जानें क्या होता पेजर?

Pager blast: devastation in Lebanon and Syria! Big explosion with beep-beep sound, know what is a pager?

नई दिल्ली। लेबनान और सीरिया में पेजर्स फटने से बड़ी तबाही मची है। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस सीरियल ब्लास्ट के निशाने पर हिज्बुल्लाह के मेंबर्स थे। आरोप लग रहा है कि इजरायल ने ये धमाके करवाए हैं। बताया जा रहा है कि बीप-बीप और बीप की आवाज और फिर जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ।

इसी बीच अब हर तरफ ये चर्चा हो रही है कि आखिर पेजर क्या है और इसमें धमाके कैसे हो सकते हैं, यह कैसे काम करता है, क्या पेजर को हैक किया जा सकता है? जानकारी के मुताबिक पेजर एक ऐसा डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग 1990 के दशक में काफी लोकप्रिय था, खासकर डॉक्टर, बिज़नेसमैन और इमरजेंसी सेवाओं के प्रोफेशनल्स द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता था। पेजर का काम होता है एक रेडियो सिग्नल के जरिए टेक्स्ट मैसेज को रिसीव करना। यह मुख्य रूप से तब काम आता था जब मोबाइल फोन इतने प्रचलित नहीं थे। आज भी कुछ विशेष उद्योगों में जैसे कि हेल्थकेयर और इमरजेंसी सर्विसेज में पेजर का उपयोग किया जाता है क्योंकि यह एक भरोसेमंद और सीधा-साधा संचार माध्यम है। 

पेजर कैसे काम करता है?
पेजर काम करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग करता है। जब किसी को मैसेज भेजना होता है, तो पेजर नेटवर्क उस मैसेज को सेंड करता है, जिसे पेजर डिवाइस रिसीव करता है। इस प्रक्रिया में कोई इन्टरनेट या कॉलिंग सुविधा की आवश्यकता नहीं होती। यही कारण है कि पेजर दूरदराज के क्षेत्रों और उन जगहों पर भी काम कर सकता है, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होता। पेजर के तीन मुख्य प्रकार होते हैं।

1. वन-वे पेजर- इसमें केवल मैसेज रिसीव किए जा सकते हैं।
2. टू-वे पेजर- इसमें मैसेज रिसीव करने के साथ-साथ जवाब भी भेजा जा सकता है।
3. वॉयस पेजर- इसमें वॉयस मेसेजेस रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।